Pakur: शहर में DSS कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें DSS की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन और मुख्य अतिथि के रूप में सीता सोरेन शामिल हुईं.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.
क्या कहा सीता सोरेन ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने राज्य में विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास कार्यों को गति देने के लिए पर्याप्त योजना और संसाधनों का अभाव है.
उन्होंने पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए. सीता सोरेन ने कहा कि लिट्टीपाड़ा में आज भी लोग झरने का पानी पीने को मजबूर हैं, जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में शुद्ध पेयजल के लिए 217 करोड़ रुपये की ग्रामीण बहु जलापूर्ति योजना लाई गई थी. उन्होंने कहा कि अब तक योजना अधूरी है, जिसकी जांच होनी चाहिए.
Also Read: झारखंड में पुलिसिंग होगी हाईटेक: डीजीपी का आदेश 60 से 90 दिनों में पूरे होंगे केस का अनुसंधान
सीता सोरेन ने कहा कि पाकुड़ में बुनियादी सुविधाओं को लेकर DSS और भाजपा आंदोलन करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और वहां विकास की नई दिशा तय होगी.
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.
