महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार विफल, आजसू ने उठाई आवाज: सुदेश महतो

Ranchi: रांची के तुरुप रिंग रोड स्थित ट्रेडिशन बैंक्वेट हॉल में अखिल झारखंड महिला संघ द्वारा राज्यस्तरीय एकदिवसीय महिला प्रतिनिधि सम्मेलन का...

AJSU
सुदेश महतो

Ranchi: रांची के तुरुप रिंग रोड स्थित ट्रेडिशन बैंक्वेट हॉल में अखिल झारखंड महिला संघ द्वारा राज्यस्तरीय एकदिवसीय महिला प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाएं और बालिकाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं.

न्याय और सुरक्षा के लिए महिलाएं कर रहीं संघर्ष

इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है, लेकिन आज भी उन्हें न्याय और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है. महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पार्टी ने लगातार काम किया है. पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में आजसू पार्टी की अहम भूमिका रही, जिससे महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में आने का अवसर मिला.

तीन महीनों में ही सामने आए 410 मामले

राज्य में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों पर चिंता जताते हुए सुदेश महतो ने कहा, कि वर्ष 2025 में राज्यभर में 1735 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए. वहीं वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही 410 मामले सामने आ चुके हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं.

सम्मेलन में मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय महासचिव संजय मेहता सहित कई नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में राशन व्यवस्था में बड़ी सफाई की तैयारी: फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई तेज, सभी DSD वाहनों में लगेगा GPS

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *