झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग: चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल 

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसमें...

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड की दो बेहद महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और झामुमो (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन (जिनका पद अगस्त 2025 से रिक्त है) का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इन सीटों को भरने के लिए 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी.

चुनाव का पूरा शेड्यूल (कार्यक्रम)

निर्वाचन सदन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया निम्नलिखित तिथियों के अनुसार चलेगी :

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 01 जून, 2026 (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि: 08 जून, 2026 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच): 09 जून, 2026 (मंगलवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जून, 2026 (गुरुवार)
मतदान की तिथिः18 जून, 2026 (सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक)
मतगणनः 18 जून, 2026 (शाम 05:00 बजे)
चुनाव संपन्न होने की अंतिम तिथि: 20 जून, 2026

बैंगनी स्केच पेन से ही डलेगा वोटविशेष निर्देश: निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता दर्ज करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी (Returning Officer) द्वारा दिए गए विशिष्ट बैंगनी रंग (Violet Color) के इंटीग्रेटेड स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा. किसी अन्य पेन का उपयोग करने पर मत अमान्य घोषित कर दिया जाएगा.

झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में भी जून-जुलाई में सीटें खाली हो रही है. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग विशेष पर्यवेक्षक (Observers) नियुक्त करेगा. झारखंड की दो सीटों पर होने वाले इस चुनाव को लेकर राज्य की सियासी सरगर्मी अचानक तेज हो गई है.

ALSO READ: हाईकोर्ट करेगा जेल में बंद महिला कैदी से यौन शोषण मामले की मॉनिटरिंग, DGP से जवाब तलब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *