Ranchi/Bokaro: बोकारो में चाय के पैसे को लेकर दलित युवक के साथ कुछ दिन पहले मारपीट और जाति सूचक गालियां दी गई थी. इस संबंध में बोकारो के एससी/एसटी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने एससी/एसटी के तहत एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने सेक्शन 115(2), 351(2) समेत अन्य कई धारा लगाया है. एफआईआर करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पीड़ित ने लगाया आरोप
पीड़ित युवक का नाम चंदन कुमार है. चंदन कुमार ने एफआईआर दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित चंदन कुमार अक्सर ईश्वर महतो की दुकान पर चाय पीता था. इसी दौरान उस पर चाय का कुल 500 रुपये बकाया हो गया था. 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे जब पीड़ित हवाई अड्डा और सेक्टर-2 मोड़ के बीच से गुजर रहा था, तब उसकी मुलाकात ईश्वर महतो और अन्य लोगों से हुई. उसी बीच एक दूसरे की हाल चाल पूछने की बात हुई लेकिन मामला बिगड़ गया. ईश्वर महतो से उसका हाल-चाल पूछा, तो वह भड़क गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. चंदन ने जब एक हफ्ते के भीतर सारा बकाया चुकाने की बात कही, तो आरोपियों ने पटक-पटक कर मारने की धमकी दी थी.
Read Also: Newswave Expose: टीवीएनएल को दो साल में 825.76 करोड़ का घाटा, खटखटाया जेएसईआरसी का दरवाजा
मारपीट का आरोप
ईश्वर महतो ने अपनी चप्पल निकालकर पीड़ित के मुंह पर मारी और उसकी पत्नी ने उसके मुंह पर थूक दिया. वहीं, बाकी आरोपियों ने भी उसे जूते-चप्पलों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के समय बृज किशोर पांडे और रौनक सिंह पीड़ित चंदन कुमार के साथ मौजूद थे. इन सभी के द्वारा बीच बचाव कर हमारी जान बचाई गई. इस घटना के बाद से अपने आप को शर्मशार और अपमानित महसूस कर रहे हैं. पीड़ित चंदन कुमार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें.
