प्री-मानसून से पहले मलेरिया रोधी दवा छिड़काव कार्य शुरू

Bandgaon:प्री-मानसून अवधि को ध्यान में रखते हुए मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से बंदगांव प्रखंड में मलेरिया रोधी दवा छिड़काव (आईआरएस)...

Bandgaon:प्री-मानसून अवधि को ध्यान में रखते हुए मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से बंदगांव प्रखंड में मलेरिया रोधी दवा छिड़काव (आईआरएस) अभियान की शुरुआत कर दी गई है. इस वर्ष डीडीटी  दवा के स्थान पर डेल्टा-मेथ्रिन 2.5 दवा का उपयोग किया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के कुल 14,955 घरों में दवा का छिड़काव किया जाएगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव परिसर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील बड़ाईक, वीबीडी इंचार्ज, एमपीडब्ल्यू एवं सीनियर मलेरिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा मलेरिया रोधी छिड़काव दलों को सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्रों में आईआरएस (इनडोर रेसिडुअल स्प्रेइंग) कार्य हेतु रवाना किया गया.

विशेष टीमों का गठन

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव के अति जोखिम वाले 24 स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्रों में छिड़काव किया जाना है. अभियान की शुरुआत कुलडा स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र से की गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिड़काव कार्य से पूर्व गांवों में ग्राम सभा, टोला सभा, ग्राम प्रधान, मुंडा एवं मुखिया के माध्यम से आईईसी/बीसीसी गतिविधियों के जरिए लोगों को पूर्व सूचना दी गई है, ताकि ग्रामीणों के बीच किसी प्रकार की भ्रांति या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. अभियान की निगरानी एवं सुपरविजन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे. विभाग का उद्देश्य निर्धारित लक्षित आबादी एवं घरों तक आईआरएस छिड़काव को सफलतापूर्वक पहुंचाना तथा मलेरिया के फैलाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना है.

AlsoRead:रांची से दुमका तक इंफ्रास्ट्रक्चर होगा सुदृढ़, खेल परिसर से लेकर अस्पतालों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 51 करोड़

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *