विशेष बच्चों के हुनर को मिला स्वर्णरेखा का साथ, इनर व्हील क्लब ने बिखेरे खुशियों के रंग

Ranchi: सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाले इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा अरगोड़ा स्थित कोशिश स्पेशल चाइल्ड...

Ranchi: सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाले इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा अरगोड़ा स्थित कोशिश स्पेशल चाइल्ड डे केयर सेंटर में एक सराहनीय और प्रेरणादायक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

क्लब की अध्यक्षा सोमा भादुरी एवं सचिव अर्चना त्रिवेदी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनकी अनूठी प्रतिभा को एक नया मंच देना था.

ड्राइंग एक्टिविटी में दिखा बच्चों का उत्साह

इस विशेष अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्नों ने पूरे उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ हिस्सा लिया.

बच्चों ने कोरी कॉपियों पर अपने सपनों के रंग उकेरे. इसके साथ ही बच्चों को मिट्टी के दीये भी दिए गए, जिन्हें उन्होंने अपनी कलात्मक सोच से बेहद खूबसूरती से सजाया.

बच्चों की प्रतिभा को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे. क्लब की ओर से बच्चों के बीच ड्राइंग कॉपी, स्केच पेन, रंग और फूड पैकेट्स का वितरण भी किया गया.

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहीं. कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन प्रियाका कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष नीता नारायण, डिस्ट्रिक्ट आईएसओ विभा चांदपहाड़ी, ऊषा सिन्हा एवं अंजू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं.

डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन प्रियाका कुमार ने कहा कि कोशिश संस्था विशेष बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जो सहयोग और संबल प्रदान कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है.

ALSO READ: हजारीबाग में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 10 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट, चौपारण पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी

भविष्य में भी सहयोग का लिया संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की वाइस प्रेसिडेंट नीता शेखर, सचिव अर्चना त्रिवेदी, ट्रेज़रर शालिनी सिन्हा, आईपीपी दीपा चौहान, आईएसओ निशी श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ सदस्य देबजानी सान्याल, रिंकू बनर्जी, अंबुजा सरन, ज्योति तिवारी, रीता वर्मा एवं क्लब एडिटर अनीता जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम के समापन पर इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी कोशिश जैसी संस्थाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सहयोग के लिए क्लब हमेशा तत्पर रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *