पांच मवेशी लोड वाहन जब्त, तस्कर फरार

Kodarma:जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन बैंक के पीछे गोवंश से भरे एक पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त किया है....

Kodarma:जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन बैंक के पीछे गोवंश से भरे एक पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त किया है. जिसमें पांच मवेशी लोड है. मिली जानकारी के अनुसार गौ रक्षक दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा कुछ पशुओं को पिकअप वाहन में लोड कर बंगाल की ओर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है जिसके आधार पर पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर पशु लोड एक पिकअप वाहन को ज़ब्त किया गया है. गौ रक्षक दलों के लोगों ने बताया कि विभिन्न जगहों से लगातार पशुओं के बीच चोरी की घटनाएं आ रही है उन्हें पशुओं और कम कीमत में पशु को खरीद कर पिकअप वाहन में लोड कर बंगाल में तस्कर करने की योजना थी. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि स्थल पर पहुंचते हीं तस्कर फरार हो गया है उक्त वाहन को जब्त कर थाना मे सुरक्षित रखा गया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AlsoRead:दलमा ईको सेंसिटिव जोन में दोहरे मापदंड का आरोप, ग्राम सभा सुरक्षा मंच ने उठाए सवाल

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *