नया मोड़ गोलंबर पर मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Bokaro: सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ गोलंबर पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना पर सिटी थाना...

सांकेतिक तस्वीर

Bokaro: सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ गोलंबर पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना पर सिटी थाना की पुलिस पहुंची और शव को सुरक्षित कर मर्चुरी में रखवाया दिया गया है. पुलिस ने शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल व लोगों से पूछताछ करने कर मृतक की पहचान का प्रयास जारी हैं. सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: शहर में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में छापेमारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *