Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मामूली विवाद में पड़ोसी ने टांगी से काटकर की व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: तुपुदाना ओपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शनिवार को चितवादाग गांव में महज...

हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस
हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: तुपुदाना ओपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शनिवार को चितवादाग गांव में महज एक मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. देर शाम हुए इस खूनी संघर्ष में 50 वर्षीय झींगा लकड़ा की टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुखा लिंडा को गिरफ्तार कर लिया है.

सामान्य बातचीत से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक झींगा लकड़ा और आरोपी सुखा लिंडा दोनों एक ही गांव (चितवादाग) के रहने वाले थे और दोनों के घर भी आमने-सामने हैं. रोज की तरह गांव में सब कुछ सामान्य था. घटना के वक्त, यानी देर शाम करीब सात बजे, झींगा लकड़ा आरोपी सुखा लिंडा के चाचा के घर पर बैठे हुए थे. वहां गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे और सभी के बीच सामान्य बातचीत चल रही थी. इसी दौरान, किसी बात को लेकर झींगा लकड़ा और सुखा लिंडा के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस हिंसक विवाद में बदल गई. गुस्सा इस कदर बढ़ा कि आरोपी सुखा लिंडा ने घर में रखी एक धारदार टांगी उठा ली. इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते या बीच-बचाव की कोशिश करते, आरोपी सुखा ने झींगा लकड़ा पर टांगी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. अत्यधिक खून बह जाने के कारण झींगा लकड़ा ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही तुपुदाना ओपी पुलिस तुरंत हरकत में आई और दल-बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के मुख्य आरोपी सुखा लिंडा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

ALSO READ: जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में बड़ा खुलासा: राहुल दुबे के बयान से खुला राज, हिमांशु और उसके साथी हर दिन हंगामा करते हैं, कुछ तो करना होगा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *