JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 2 जून तक मौका

Ranchi: जेटेट अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए...

Ranchi: जेटेट अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. अब योग्य उम्मीदवार जून के पहले सप्ताह तक इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

Also Read: NEWS WAVE EXCLUSIVE- झारखंड पुलिस की राह पर बिहार पुलिस: पिछले 7 महीनों में दोनों राज्यों में 42 अपराधियों का एनकाउंटर, पढ़े पूरी रिपोर्ट

अभ्यर्थियों की मांग पर बोर्ड ने लिया फैसला

जैक द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति (संख्या-34/2026) के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रपत्र 21 अप्रैल से ही ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं. इसी बीच, राज्य के कतिपय (कई) अभ्यर्थियों ने बोर्ड से आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था. छात्रों की इसी मांग और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए परिषद ने फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर 02 जून करने का निर्णय लिया है.

बाकी शर्तें रहेंगी यथावत

परिषद के सचिव द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है. इसके अलावा, पूर्व में जारी मूल विज्ञापन (विज्ञप्ति संख्या-24/2026) की अन्य सभी नियम और शर्तें पूरी तरह यथावत रहेंगी. जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *