पलामू : मेदिनीनगर में विहिप का मंथन, कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

मेदिनीनगर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू विभाग की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मेदिनीनगर स्थित राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में आयोजित की...

Palamu
पलामू में विहिप ने की अहम बैठक

मेदिनीनगर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू विभाग की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मेदिनीनगर स्थित राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में आयोजित की गई. बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के जिला समिति कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीष जी की विशेष उपस्थिति रही.बैठक के दौरान अंबरीष जी ने तीनों जिलों की जिला समितियों, प्रखंड समितियों और पंचायत स्तर के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने संगठन की गतिविधियों, प्रखंड पालकों की भूमिका और विहिप के विभिन्न आयामों से जुड़े कार्यों की जानकारी ली.

‘विहिप का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंबरीष जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि परिषद गौ, गंगा और गीता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने समरस हिंदू समाज के निर्माण और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने को संगठन का प्रमुख उद्देश्य बताया.उन्होंने कहा कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना जरूरी है, ताकि एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण किया जा सके.

ये रहे उपस्थित 

बैठक में विहिप झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य एवं प्रांत समिति सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव और विभाग संरक्षक शिव प्रकाश जी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.इसके अलावा विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, अनामिका सिंह और लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया.

संगठन के विस्तार, कार्यों की समीक्षा हुई 

गढ़वा जिले से जिला मंत्री सोनू सिंह, बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार गुप्ता, शुभम केशरी, शिवम चौबे और अभिषेक भारद्वाज तथा लातेहार जिले से विहिप जिला मंत्री संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यों की समीक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई.

ALSO READ: रांची में गरजे फायर ब्रांड कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, ‘पेपर लीक नहीं, युवाओं के सपनों का कत्ल हो रहा है, चुप बैठने का वक्त चला गया’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *