Ranchi: DSP नीरज कुमार ने हटिया डीएसपी के पद पर योगदान दे दिया है. उन्होंने निवर्तमान डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा से चार्ज लेकर पदभार संभाला. पदभार ग्रहण करने के बाद नीरज कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिला और बच्चों की सुरक्षा तथा पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संबंध बनाना होगा.

बता दें कि हाल ही में झारखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था. राज्य सरकार ने 201 डीएसपी अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इसी फेरबदल के तहत नीरज कुमार को हटिया डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
