मिशन 2047 के ब्रांड एंबेसडर बने 51 हजार युवा, रांची में भी गूंजा मेहनत का सम्मान, 132 को नियुक्ति पत्र

Ranchi: को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को उस वक्त नया विंग मिला, जब देशव्यापी 19वें नियुक्ति पत्र वितरण...

Ranchi: को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को उस वक्त नया विंग मिला, जब देशव्यापी 19वें नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के तहत एक साथ 51 हजार युवाओं के हाथों में उनके भविष्य की चाबी सौंपी गई. शनिवार को देश के 47 स्थानों पर आयोजित इस मेगा रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर नवनियुक्त युवाओं को राष्ट्र निर्माण का मूलमंत्र दिया.

132 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 132 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें से 25 युवाओं को मंच पर गरिमामयी उपस्थिति के बीच सांकेतिक रूप से यह गौरव प्राप्त हुआ. इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और डीआरएम करुणा निधि सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे.

Also Read: लापता अदिति पांडे का नहीं मिला अब तक कोई सुराग, छानबीन जारी, जानें क्या-क्या हुआ

क्या कहा रक्षा राज्य मंत्री ने 

संजय सेठ ने कहा कि यह सिर्फ कागज का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि आपकी कड़ी मेहनत का जीवंत प्रमाण है. रक्षा राज्य मंत्री ने व्यवस्था के बड़े बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि कभी डाक के भरोसे रहने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को अब खुद प्रधानमंत्री ने एक पारदर्शी अभियान बना दिया है. शुरुआत में जिस मिशन पर लोगों को संदेह था, आज उसने लाखों युवाओं का भरोसा जीता है.

फैक्ट फाइल

  • देशव्यापी कवरेज: 47 स्थानों पर एक साथ आयोजन, 51 हजार को मिला रोजगार.
  • रांची का योगदान: 132 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, 25 को मंच पर मिला सम्मान.
  • नया दृष्टिकोण: युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *