रांची: संध्या आरती के दौरान मंदिर के पुजारी को आया हार्ट अटैक, भक्तों के सामने ही तोड़ा दम

Ranchi: राजधानी रांची से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है. यहां के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड...

Temple priest
आचार्य रजनी कांत मिश्रा की फाइल फोटो

Ranchi: राजधानी रांची से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है. यहां के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर-9 में स्थित एक स्थानीय मंदिर में संध्या आरती के दौरान आचार्य रजनी कांत मिश्रा का अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया. भगवान की भक्ति में लीन पुजारी ने भक्तों के सामने ही पूजा स्थल पर दम तोड़ दिया. इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

आरती करते-करते अचानक गिरे जमीन पर

प्रत्यक्षदर्शियों और मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य रजनी कांत मिश्रा हर रोज की तरह शाम को नियमित रूप से भगवान की संध्या आरती कर रहे थे. मंदिर भजनों और शंखनाद से गूंज रहा था और श्रद्धालु श्रद्धाभाव से आरती ले रहे थे. इसी बीच अचानक आचार्य मिश्रा की तबीयत बिगड़ी, वे असहज हुए और पलक झपकते ही पूजा स्थल पर अचेत होकर गिर पड़े. पुजारी को अचानक गिरता देख मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरती में शामिल श्रद्धालु तुरंत उनकी मदद के लिए आगे बढ़े.

अस्पताल ले जाने से पहले ही थम गईं सांसें

घटना के वक्त मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. उन्होंने बिना समय गंवाए स्थिति की गंभीरता को समझा और तुरंत आचार्य मिश्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से पहले ही उनका निधन हो चुका था. स्थानीय लोगों का कहना है कि आचार्य रजनी कांत मिश्रा एक बेहद सरल, सौम्य और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. ईश्वर की आराधना करते हुए उनका इस तरह चले जाना सभी को गहरा सदमा दे गया है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: कुख्यात 20 लाख इनामी नक्सली रविंद्र ने दिया 19 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम, पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों व ठेकदारों को बनाया अपना निशाना, 154 मामले हैं दर्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *