चाईबासा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची सरकारी सेवाएं, भालूपानी में लगा स्वास्थ्य शिविर.

Chaibasa: जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत बंदगांव प्रखंड की भालूपानी पंचायत...

Chaibasa: जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत बंदगांव प्रखंड की भालूपानी पंचायत अंतर्गत ग्राम भालूपानी, छोटादामुदीह, बड़ादामुदीह, नवादा एवं डुमरडीहा के ग्रामीणों के लिए पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर (आयुष) एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था.

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ योजनाओं की जानकारी

शिविर में ग्रामीणों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परामर्श, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आवास एवं जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई थी.

लाभुकों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम के दौरान 2 लाभुकों का आभा कार्ड, 2 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. वहीं 56 लाभुकों की स्किल टेस्ट जांच, 23 लाभुकों की हीमोग्लोबिन जांच तथा 20 लाभुकों का बीपी जांच किया गया. इसके अलावा 10 लाभुकों का पेंशन अपडेट एवं 6 लाभुकों का राशन कार्ड अपडेट किया गया.

Also Read: NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए NTA ने खोला ऑनलाइन पोर्टल, 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करने का आखिरी मौका

प्रमाण पत्रों का भी किया गया वितरण

जन भागीदारी अभियान शिविर के दौरान 12 लाभुकों को आय प्रमाण पत्र, 9 लाभुकों को आवासीय प्रमाण पत्र तथा 10 लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

अधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण

शिविर का निरीक्षण बंदगांव प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार द्वारा किया गया. इस दौरान पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी, पंचायत सचिव प्रकाश कुमार, राजू कुमार, कमल देव प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं. वहीं पंचायत सचिव प्रकाश कुमार ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *