जमशेदपुर: CRPF जवान की मौत, शोक की लहर

Jamshedpur: जिले के मुसाबनी में पोस्टेड सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. लगातार पैर पसार रहे ब्रेन मलेरिया ने एक और जान...

Jamshedpur: जिले के मुसाबनी में पोस्टेड सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. लगातार पैर पसार रहे ब्रेन मलेरिया ने एक और जान ले ली है. मुसाबनी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में तैनात जवान पिंटू कुमार की बुधवार को इलाज के दौरान महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में मौत हो गई. जवान के आकस्मिक निधन से सीआरपीएफ कैंप और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं, लगातार सामने आ रहे ब्रेन मलेरिया के गंभीर मामलों ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं.

Also Read: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत, पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

अचानक बिगड़ी थी तबीयत, जांच में हुई थी पुष्टि

जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व जवान पिंटू कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. अत्यधिक बुखार और असहज महसूस होने पर उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया. अस्पताल में कराई गई पैथोलॉजिकल जांच के दौरान उनमें ब्रेन मलेरिया (फाल्सीपेरम संक्रमण) की पुष्टि हुई. पिंटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनके इलाज और निगरानी में जुटी हुई थी. हालांकि, संक्रमण मस्तिष्क तक फैल जाने के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था और स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी. तमाम चिकित्सा प्रयासों के बावजूद बुधवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *