News Wave Desk: अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का संबंध सीधा चंद्रमा से है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 कहलाता है. चंद्रमा की तरह इनका व्यक्तित्व भी शीतल, आकर्षक और रहस्यमयी होता है. ये लोग दिल से सोचते हैं, दिमाग से कम.

मूलांक 2 वालों की 6 सबसे बड़ी खूबियां

संवेदनशीलता इनकी पहचान है
ये बेहद नम्र और मृदुभाषी होते हैं. दूसरों का दर्द खुद का दर्द लगता है. इसी वजह से ये बेहतरीन श्रोता और मददगार दोस्त बनते हैं. इनके पास बैठकर लोग हल्का महसूस करते हैं.
कल्पनाशक्ति कमाल की होती है
चंद्रमा इन्हें जबरदस्त क्रिएटिविटी देता है. लेखन, संगीत, पेंटिंग, एक्टिंग, फैशन , कला के हर क्षेत्र में ये नैचुरली चमकते हैं. इनके विचारों में गहराई और खूबसूरती दोनों होती हैं.
रिश्तों के प्रति वफादार
प्यार हो या दोस्ती, ये रिश्तों को दिल से निभाते हैं. टकराव से बचते हैं और हमेशा बीच का रास्ता निकालते हैं. पार्टनर की छोटी-छोटी खुशी का ध्यान रखते हैं.
स्ट्रॉन्ग इंट्यूशन पावर
इनकी छठी इंद्री बहुत एक्टिव होती है. सामने वाले के मन की बात या भविष्य की आहट इन्हें पहले ही लग जाती है. इसी वजह से कई बार ये सही समय पर सही फैसला ले लेते हैं.
एडजस्ट करने वाले
ईगो बहुत कम होता है. हालात के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं. टीम में सबको साथ लेकर चलना इन्हें आता है.
पर्सनालिटी के कमजोर पहलू

मूड स्विंग्स सबसे बड़ी चुनौती
चंद्रमा की कलाओं की तरह इनका मूड हर घंटे बदल सकता है. सुबह उत्साह से भरे, शाम को बिना वजह उदास.
जल्दी भरोसा कर लेना
दिल के इतने भोले कि 2 मीठी बातों में पिघल जाते हैं.प्यार और पैसों के मामले में धोखा खाने का खतरा रहता है.
निर्णय लेने में हिचक
ओवरथिंकिंग इनका दुश्मन है. “लोग क्या कहेंगे”, “गलत हो गया तो?” इसी सोच में अच्छे मौके हाथ से निकल जाते हैं. सख्त और प्रैक्टिकल बनना इन्हें सीखना पड़ता है.
आलोचना बर्दाश्त नहीं
थोड़ी सी डांट या नेगेटिव कमेंट से भी ये अंदर तक टूट जाते हैं. फिर कई दिन तक उसी बात को सोचते रहते हैं.
सफलता का मंत्र

मूलांक 2 वाले अगर अपनी भावनाओं को बैलेंस करना सीख लें और आत्मविश्वास के साथ ‘ना’ कहना शुरू कर दें, तो इन्हें रोकना मुश्किल है. मेडिटेशन, शिव पूजा और सोमवार का व्रत इनके मन को स्थिर रखता है.
ये चांदी की तरह होते हैं सुंदर, कीमती और मुलायम. जरा सी गर्मी या ठंड से इन पर असर पड़ता है. सही माहौल मिले तो ये दुनिया को रोशन कर देते हैं.
ALSO READ: मूलांक 1: सूर्य की तरह चमकने वाले व्यक्तित्व
