गुमला DC ने बिशुनपुर प्रखंड के ग्राम बेती में किया क्षेत्र भ्रमण, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

GUMLA: बिशुनपुर प्रखंड के नरमा पंचायत स्थित बेती गांव में शनिवार को उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने दौरा किया और ग्रामीणों के साथ...

GUMLA: बिशुनपुर प्रखंड के नरमा पंचायत स्थित बेती गांव में शनिवार को उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने दौरा किया और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने गांव को “मॉडल गांव” के रूप में विकसित करने की बात कही. उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुने और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.

योजनाओं की जानकारी दी गई

कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. इसमें राशन, कृषि योजना, महिला विकास और कल्याण योजनाएं शामिल रहीं.

ग्रामीणों ने रखीं मांगें

ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए सोलर डीप बोरिंग, सड़क सुधार, तालाब और नदी मरम्मत, स्कूल सुधार और महिला समूहों के लिए रोजगार की मांग की. साथ ही पर्यटन विकास की भी अपील की गई. उपायुक्त ने कहा कि बेती गांव को मॉडल गांव बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि आवास, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा. साथ ही सभी PVTG परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया. दौरे के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और बिरहोर टोला का निरीक्षण किया और कई जगहों पर सुधार के निर्देश दिए.

ALSO READ: पाकुड़ में बिजली संकट गहराया, 24 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो RJD ने दी आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *