Chatra: शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालयों की मान्यता को लेकर जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक समाहरणालय में DC रवि आनंद की अध्यक्षता में हुई.
10 निजी विद्यालयों के आवेदनों की समीक्षा
बैठक में जिले के 10 निजी विद्यालयों के मान्यता आवेदनों की समीक्षा की गई. स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और निर्धारित मानकों की जांच की गई.
कमियां दूर करने का निर्देश
समिति ने निर्णय लिया कि जिन विद्यालयों में मानकों और आधारभूत सुविधाओं की कमी पाई गई है, उन्हें एक माह के भीतर सुधार करने का अवसर दिया जाएगा. इसके बाद पुनः समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RTE के तहत 25% नामांकन पर जोर
बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में कमजोर और वंचित वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई, DC रवि आनंद ने कहा कि निजी विद्यालयों को सभी विभागीय दिशा-निर्देशों और मानकों का सख्ती से पालन करना होगा, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में विधायक जनार्दन पासवान, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
