बालूमाथ: नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव

Balumath: बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कारीमाटी, गणेशपुर में आयोजित नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली...

Balumath: बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कारीमाटी, गणेशपुर में आयोजित नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया. महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा में हिस्सा लिया. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव भी शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है. उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: नारायणपुर सीएचसी निरीक्षण में रिकॉर्ड गड़बड़ी पकड़ी गई, भंडारपाल से मांगा स्पष्टीकरण

वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा

कलश यात्रा के दौरान “गायत्री माता की जय” एवं वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: हजारीबाग में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *