नवलशाही थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Kodarma:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण मे कराने को लेकर शनिवार को नवलशाही थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित...

Kodarma:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण मे कराने को लेकर शनिवार को नवलशाही थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया. बैठक मे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व को मिल जुल कर मनाने का संकल्प लिया. शांति और सौहार्द बनाने की अपील बैठक के दौरान थाना प्रभारी सुमन कुमार ने लोगो से आपसी भाईचारा बनाये रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की.

प्रशासन पूरी तरह सतर्क 

उन्होंने कहा की बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सवेंदनशील क्षेत्रो मे विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकी किसी प्रकार की अप्रिये घटना ना हो, तथा बिजली, पानी और साफ सफाई की व्यवस्था की भी ध्यान रखी जाएगी. बैठक मे उपस्थित गणमान्य लोगो को द्वारा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा की नवलशाही थाना क्षेत्र हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है. बैठक मे एसआई रविप्रकाश पंडित, एसआई निताय चन्द्र शाह, एएस आई राजीव सिंह, एएस आई सूर्यप्रकाश पूरी, एएस आई दशमत किस्कू, एएस आई मदन मिश्रा, देवीपुर मुखिया वेदु साव,पिंटू यादव, कलीम उद्दीन अंसारी, इकबाल अंसारी, हबीब अंसारी, जमीर अंसारी, पूर्व मुखिया निमाडीह मदन मोहन सिंह, इदरीश खान, अंनु सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

AlsoRead:चतरा: चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराया, नाटकीय ढंग से मयूरहंड से हुई गिरफ्तारी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *