चतरा: चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराया, नाटकीय ढंग से मयूरहंड से हुई गिरफ्तारी

वाहन जांच के दौरान पूछताछ में खुला राज, चौपारण के बेला से चोरी कर ला रहे थे बाइक Chatra: जिले के मयूरहंड...

  • वाहन जांच के दौरान पूछताछ में खुला राज, चौपारण के बेला से चोरी कर ला रहे थे बाइक

Chatra: जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी. पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी हर्ष कुमार विश्वकर्मा व श्याम कुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बेलखोरी इलाके में सशस्त्र बल और थाना के अन्य पदाधिकारियों के साथ वे गश्ती अभियान चला रहे थे. इसी दौरान रात के अंधेरे में सुनसान स्थान पर दो युवक एक मोटरसाइकिल के साथ बैठे नजर आए. शंका हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ करने लगी. थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों युवक अचानक तालाब की ओर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया. पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान दोनों युवक पहले गोलमोल जवाब देते रहे. तलाशी लेने पर उनके पास से लाल एवं काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई. जब पुलिस ने वाहन के कागजात की मांग की तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.

यह भी पढ़ें: कराईकेला थाना में नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

कड़ाई से पूछताछ पर युवक ने अपना जुर्म कबूला

बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिल को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला इलाके से चोरी कर ला रहे थे. थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बाद में दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं बरामद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. थाना प्रभारी नें कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है. थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान में एसआई कुशो महतो, एएसआई पुनीत कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: चांडिल डैम विस्थापितों के पुनर्वास में भ्रष्टाचार के आरोप, 25 कर्मचारियों की जांच की मांग

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *