लोहरदगा में शर्मनाक हरकत, ‘पढ़ने में जीरो हो’ कहकर टीचर ने 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा

Ranchi/Lohardaga: लोहरदगा जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित...

Ranchi/Lohardaga: लोहरदगा जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर निजी स्कूल में एक शिक्षक ने सात साल के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोपी शिक्षक पर आरोप है कि उसने छात्र को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया क्योंकि वह पढ़ने में कमजोर है.

यह भी पढ़ें: रांची: UPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राजधानी के 36 केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू

निजी स्कूल में हैवानियत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र सेन्हा स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर निजी स्कूल का विद्यार्थी है. स्कूल के ही एक शिक्षक ने पढ़ाई में कमजोर होने की बात कहकर आपा खो दिया और मासूम बच्चे पर टूट पड़ा. शिक्षक ने सात साल के बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान उभर आए. घटना के बाद से मासूम छात्र बुरी तरह डरा-सहमा हुआ है.

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

जब बच्चा घर पहुंचा और उसने आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया. घटना से व्यथित परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. अभिभावकों का कहना है कि किसी भी स्थिति में बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.

यह भी पढ़ें: जलडेगा प्रखंड के बराईबेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह पीस साल लकड़ी का बोटा एवं चिरान जब्त

पुलिस और शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही, जिला शिक्षा विभाग ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है. लोहरदगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनंदा दास ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. सीडब्ल्यूसी को इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *