Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2025 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि 21 मई 2026 को हुए प्रमाण पत्र सत्यापन कार्यक्रम की प्रथम पाली के दौरान तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं हो सका था. अब ऐसे सभी अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया गया है. आयोग ने उन्हें 2 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकुम स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में शर्मनाक हरकत, ‘पढ़ने में जीरो हो’ कहकर टीचर ने 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा
अभ्यर्थियों को 2 जून को बुलाया गया
सूत्रों के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया में तकनीकी बाधा आने के बाद कई अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई थी. इसे देखते हुए आयोग ने प्रक्रिया को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया ताकि किसी भी उम्मीदवार का चयन सिर्फ तकनीकी वजह से प्रभावित न हो. आयोग ने साफ कहा है कि संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों. साथ ही सभी उम्मीदवारों को लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि आगे की किसी भी सूचना से वे अपडेट रह सकें. आधिकारिक वेबसाइट : jssc.jharkhand.gov.in
यह भी पढ़ें: रांची: UPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राजधानी के 36 केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू
