लाइफ सर्टिफिकेट नहीं तो पेंशन नहीं, रांची विश्वविद्यालय के 56 रिटायर्ड कर्मियों का भुगतान अटका

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के 56 सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की बुजुर्गियत पर फिलहाल पेंशन पॉज लग गया है. वजह सिर्फ इतनी है...

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के 56 सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की बुजुर्गियत पर फिलहाल पेंशन पॉज लग गया है. वजह सिर्फ इतनी है कि इन्होंने समय रहते अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया. विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ी एक अनिवार्य सरकारी प्रक्रिया है. अमूमन सेहत, दूरी या भूलवश बुजुर्ग पेंशनभोगी इस औपचारिकता से चूक जाते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति ने संवेदनशीलता दिखाई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने न सिर्फ प्रक्रिया पूरी होते ही तत्काल पेंशन बहाली का भरोसा दिया है, बल्कि एक्टिव पूर्व कर्मियों से भी अपील की है कि वे अपने इन 56 साथियों से संपर्क कर दस्तावेज जमा कराने में उनकी मदद करें. जैसे ही लाइफ सर्टिफिकेट सौंपे जाएंगे, रुकी हुई राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: BREAKING: बदले गए गढ़वा के डीसी,30 से ज्यादा IAS की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *