इलाज ही नहीं, अब रिसर्च में भी रिम्स का डंका, आइसीएमआर ने दिया राष्ट्रीय सम्मान

Ranchi: रिम्स अब सिर्फ मरीजों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि चिकित्सा अनुसंधान की दुनिया में भी अपनी कामयाबी के झंडे...

Ranchi: रिम्स अब सिर्फ मरीजों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि चिकित्सा अनुसंधान की दुनिया में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है. नई दिल्ली में आयोजित प्रथम आईसीएमआर वार्षिक क्लिनिकल ट्रायल सम्मेलन 2026 में रिम्स को चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उसके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. अंतर्राष्ट्रीय नैदानिक परीक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित इस खास सम्मेलन में देश के नीति निर्माताओं और वैज्ञानिकों ने रिम्स के एमआरयू विभाग में चल रहे शोध कार्यों का लोहा माना. असाध्य बीमारियों के लिए नई दवाओं की खोज और क्लिनिकल ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिम्स के डॉ लखन माझी और डॉ अंजनी कुमार को नीति आयोग के सदस्य प्रो. वीके पॉल और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी.

यह भी पढ़ें: BREAKING: बदले गए गढ़वा के डीसी,30 से ज्यादा IAS की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *