खूंटी और देवघर जिले के डीसी का भी तबादला
Ranchi: राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है. शनिवार को करीब 30 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है. जारी की गई सूची के मुताबिक गढ़वा जिले के डीसी अनन्या मित्तल की जगह पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा जिले का डीसी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा खूंटी और देवघर जिले के डीसी को भी बदल दिया गया. सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर और मो. जावेद हुसैन को खूंटी जिला का डीसी बनाया गया. आईएएस अधिकारी अनन्या मित्तल को जेएसएलपीएस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही कई अधिकारियों को नए विभाग की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है और कई अधिकारियों को अपने विभाग के साथ अन्य विभागों का प्रभार सौंपा गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

तबादलों और अतिरिक्त प्रभार की पूरी लिस्ट (एक नज़र में):
• छवि रंजन – निदेशक, खेलकूद, अप्र कार्यकारी निदेशक, झारखण्ड खेल प्राधिकरण
• शशि प्रकाश झा- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर
• जिशान कमर – विशेष सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
• राजीव रंजन- अतिरिक्त प्रभार प्रशासक सुवर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर
• सुनील कुमार सिंह- विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग
• विजय कुमार गुप्ता – प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग
• फैज अक अहमद मुमताज- अपर सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
• भोर सिंह यादव- अपर सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
• वरूण रंजन- अतिरक्त एमडी एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कार्पोरशन लिमिटेड
• सत्येन्द्र कुमार- अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
• पशुपति नाथ मिश्रा- उपायुक्त, गढ़वा
• माधवी मिश्रा-निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी अप्र निदेशक, जेएसएसी एवं सीइओ अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब
• अनन्य मित्तल -मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस
• जाधव विजया श्रीमती नारायण राव- अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा
• आर रॉनिटा -अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
• श्री नमन प्रियेश लकड़ा-निदेशक, पर्यटन,
• अंजली यादव – परीक्षा नियंत्रक, जेसीइसीइबी अप्र अपर सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
• विद्यानन्द शर्मा पंकज-निदेशक, कृषि,
• रोबिन टोप्पो- निदेशक, पशुपालन,
• आलोक शिकारी कच्छप- प्रबंध निदेशक, अनु० जनजाति सहकारिता विकास निगम अप्र निदेशक, डॉ० रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान
• अनिलसन लकड़ा -निबंधन, महानिरीक्षक,
• नीरज कुमार सिंह- उत्पाद आयुक्त, प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य विवरेजेज कॉरपोरेशन
• कर्ण सत्यार्थी -अपर सचिव, वित्त विभाग —
• गरिमा सिंह-प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, अप्र सीइओ मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड
• चंदन कुमार-अपर सचिव, उद्योग विभागअप्र मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आई.टी.
• प्रीति रानी -निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अप्र प्रबंध निदेशक-सह-सीइओ , माटी कला बोर्ड
• प्रेरणा दीक्षित अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
• शशि प्रकाश सिंह -अपर सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागअप्र कार्यपालक निदेशक (आरोग्य सोसायटी) एवं परियोजना निदेशक (एड्स कंट्रोल)
• कुमार ताराचन्द -अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
• कीर्तिश्री जी – अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
• समीरा एस- संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
• दिनेश कुमार यादव -संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
• सौरम कुमार भुवानिया – उपायुक्त, देवघर
• मो० जावेद हुसैन -उपायुक्त, खूंटी
• श्रीकांत विस्युते यशवंत – उप विकास आयुक्त गोड्डा
• अनिमेश रंजन – उप विकास आयुक्त गुमला





