खूंटी: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार, 6 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के तरकी कटरटोली गांव में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के तरकी कटरटोली गांव में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मई को पीड़िता के परिजनों ने कर्रा थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष महली (19 वर्ष), पिता- जगन्नाथ महली, निवासी तरकी कटरटोली, थाना कर्रा, जिला खूंटी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. इस कार्रवाई में कर्रा थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में छोड़े गए चीतल हिरणों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *