चक्रधरपुर: बकरीद को लेकर शांति समिति की होगी बैठक, 24 मई को शाम 5 बजे बैठक का आयोजन

Chakradharpur: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति...

Chakradharpur: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक रविवार, 24 मई शाम 5 बजे थाना सभागार में होगी. पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शहरवासियों, वार्ड पार्षदों एवं पत्रकारों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता और सुझाव महत्वपूर्ण है. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: BREAKING: बदले गए गढ़वा के डीसी,30 से ज्यादा IAS की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *