एक दिवसीय क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन, टीम शंकरुडीह विजयी

Chakardharpur : चक्रधरपुर एक दिवसीय क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फ्लडलाइट में आयोजित इस नाईट टूर्नामेंट में कुल 24 टीम...

Chakardharpur : चक्रधरपुर एक दिवसीय क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फ्लडलाइट में आयोजित इस नाईट टूर्नामेंट में कुल 24 टीम ने भाग लिया.टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने किया. इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा उन्हें नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला शंकरुडीह और मेजबान दलकी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. मैच में शंकरुडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 3 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 56 रन बनाएं और दलकी टीम के सामने मजबूत लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलकी की टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम ऑलआउट हो गई. इस तरह शंकरुडीह ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर अगले दौर में जगह बना ली.
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2,000 रुपये रखा गया है. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजु मुण्डारी, उपाध्यक्ष लुडु मुण्डारी एवं सचिव पुनु उरांव की अहम भूमिका रही.

 

ALSO READ : हजारीबाग : चौपारण की धरती तले दबी 3200 साल पुरानी सभ्यता ! खुदाई बदल सकती हैं पूर्वी भारत के इतिहास की तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *