बिहार से रांची ईट लेकर आ रही ट्रेलर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

Hazaribagh: चरही में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े...

Hazaribagh: चरही में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रेलर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

चाय पीने रुके थे वाहन, पीछे से आया ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 6:00 बजे चरही ओवरब्रिज के समीप स्थित ‘प्रकाश होटल’ के पास हुई. ईंटों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर बिहार शरीफ से रांची की ओर जा रहा था। चरही के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर सड़क किनारे खड़े वाहनों में जा घुसा. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

Read Also: EXCLUSIVE- IAS सैयद रियाज अहमद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण का FIR रद्द

मलबे में दबे शव, पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. टक्कर के बाद ट्रेलर का केबिन पूरी तरह पिचक गया था, जिसमें लोग फंस गए थे. काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने मलबे में दबे दोनों शवों को बाहर निकाला. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तुरंत मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. चरही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *