Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के लाल SAP जवान मनोज पांडे का सड़क हादसे में निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

पलामू: जिले के बड़का गांव निवासी और वर्तमान में रांची में प्रतिनियुक्त सैप (SAP) जवान मनोज पांडे का सड़क दुर्घटना में असामयिक...

पलामू: जिले के बड़का गांव निवासी और वर्तमान में रांची में प्रतिनियुक्त सैप (SAP) जवान मनोज पांडे का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. वे होली के मौके पर छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे. मंगलवार देर रात होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डाल्टनगंज के श्रीराम पथ स्थित अपने आवास लौटने के दौरान पोखरहा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

आज पलामू पुलिस लाइन में जवान मनोज पांडे को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी राजवार, सूबेदार जुरेंद्र शोए, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे और सचिव लालू उरांव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

गांव में शोक की लहर

अंतिम सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव बड़का गांव भेज दिया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. जवान की आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग और गांव में शोक की लहर है. साथी जवानों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *