Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में दो बाइकों की सीधी टक्कर, बच्चे समेत चार घायल

गुमला: जिला के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपका डिपा के समीप मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में...

गुमला: जिला के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपका डिपा के समीप मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

घायलों में उड़दंगी भंडरा निवासी कमलेश लोहरा, असनी चंडाली निवासी चौठा लोहरा, बच्चा कुणाल लोहरा तथा बड़काडीह घाघरा निवासी टिंकू साहू शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने सरकारी वाहन से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश, चौठा और कुणाल एक बाइक से भंडरा से गुमला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *