Giridhi : झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की जिला कार्यसमिति बैठक सह सम्मान समारोह रविवार को संपन्न हुई. बैठक का आयोजन सिहोडीह स्थित कविता बैंक्वेट हॉल में किया गया. बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, अधिवक्ता मीरा कुमारी और डॉ. सहदेव कुमार, शिक्षक संजय कुमार को सम्मानित किया गया. इस दौरान अध्यक्ष दीपक पंडित, प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति, भोला पंडित, डॉ प्रसादी पंडित, फागु पण्डित, रामेश्वर पंडित, युगल किशोर पंडित, संजय पंडित, लखन पंडित, भागीरथ पंडित, रोहन पंडित, राजेंद्र पंडित, कपिल पंडित, ओमप्रकाश कुमार, राजेश कुमार, रविंद्र पंडित, कैलाश पंडित, दुखन पंडित, संजीव कुमार, सुकदेव पंडित सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ : गिरिडीह में 50 लाख की चांदी बरामद, दो गिरफ्तार
