Ranchi : दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाने और रेप करने की आरोपी मेडिकल की स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा और शादाब की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को ओली विश्वकर्मा और शादाब की जमानत याचिका पर बचाव पक्ष और सरकार एवं पीड़िता की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने शादाब और ओली विश्वकर्मा की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट अब दोनों की याचिका पर 27 मई को फैसला सुनाएगा.

पुलिस ने सौंपी थी केस डायरी
इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से इस मामले की केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई थी. पुलिस ने अपनी केस डायरी में पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी है.ओली विश्वकर्मा और शादाब एवं इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है. पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पवन रंजन खत्री और अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने बहस की.
ALSO READ : बढ़ती गर्मी से मरीजों की संख्या बढ़ी, चिकित्सकों ने सावधान रहने की सलाह दी
