जामताड़ा पुलिस की पहल : थाना एवं पुलिस कार्यालयों में शुरू हुई “ठंडा प्याऊ जल” व्यवस्था

Jamtara : मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भीषण गर्मी के दौरान आमजनों को राहत पहुंचाने एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

Jamtara : मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भीषण गर्मी के दौरान आमजनों को राहत पहुंचाने एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी थाना, ओ०पी०, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में “ठंडा प्याऊ जल” की व्यवस्था शुरू की गई है.

अब थाना परिसरों में मिलेगी ठंडक की राहत, पुलिस ने शुरू की शीतल पेयजल व्यवस्था”

इस पहल का मुख्य उद्देश्य थाना एवं पुलिस कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों, फरियादियों, राहगीरों एवं पुलिस कर्मियों को गर्मी के मौसम में शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों में ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि तेज गर्मी में लोगों को राहत मिल सके. पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था आमजन हित को ध्यान में रखते हुए की गई है. गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा थाना परिसर में आने वाले लोगों को सहज वातावरण मिल सके, इसके लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *