Simdega: सिमडेगा पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई बोलबा थाना क्षेत्र में दर्ज एक बड़े पशु तस्करी मामले के अनुसंधान के दौरान की गई. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 22 मार्च को बोलबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 200 से अधिक गोवंशीय पशुओं को जब्त किया था. उस दौरान करीब डेढ़ दर्जन तस्करों को भी पकड़ा गया था. पुलिस लगातार मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मामले का नामजद आरोपी जियाउद्दीन ओड़िशा में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने ओडिशा के खटखुरबहार इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डीएसपी ने बताया कि जियाउद्दीन पशु तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना बबलू पासवान का करीबी सहयोगी और राइट हैंड माना जाता है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह झारखंड एवं ओड़िशान समेत कई राज्यों में सक्रिय होकर बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करता था. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.
ALSO READ: मंडल समाज के जिला अध्यक्ष बनमाली मंडल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
