बढ़ती तपिश में गहराया जलसंकट, कर्बला चौक के समीप रोड पर प्रदर्शन

Ranchi: बढ़ती तपिश में जल संकट गहराने लगा है जहां वार्ड 16 स्थित कर्बला चौक के स्थानियों ने सड़क पर उतरकर लगभग...

Ranchi: बढ़ती तपिश में जल संकट गहराने लगा है जहां वार्ड 16 स्थित कर्बला चौक के स्थानियों ने सड़क पर उतरकर लगभग 1 घंटे सड़क को जाम रखा और नियमित जलापूर्ति की मांग की, स्थानियों के अनुसार पिछले एक महीने से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. जिसके वजह से दिनचर्या में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं आगामी बकरीद को देखते हुए स्थानियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. 

नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन

पर्व त्यौहार के मौके पर पानी की समस्या ना हो इसके लिए गुहार लगाई लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला चौक को लगभग 1 घंटे जाम रखा गया इस दौरान वहां के स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे सड़क पर बाल्टी लेकर प्रदर्शन करते नजर आए स्थानीय ने बताया कि दिनचर्या ठीक से चले इसलिए रात भर पानी का इंतजार करना पड़ता है. 

Read Also: केंद्र द्वारा संचालित श्रेष्ठ योजना की समीक्षा हो: अविनाश वर्मा 

बकरीद से पहले पानी संकट दूर करने की प्रशासन से गुहार

आलम यह है कि आधी रात जलापूर्ति की जाती है जिसके वजह से रात भर जागकर पानी के लिए जब इंतजार  करना पड़ता है स्थानीय पार्षद भी इस समस्या पर आनाकानी करते हैं समस्या के निदान को लेकर कोई भी कम नहीं उठाया गया है उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी निर्देश दिया है कि जलापूर्ति सही समय पर हो लेकिन रांची नगर निगम से लेकर स्थानीय पार्षद भी इस समस्या के निदान करने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाते हैं आने वाले दिनों में बकरीद है. ऐसे में प्रदर्शन से ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं ताकि परत त्यौहार अच्छे से मनाया जा सके स्थानियों ने नियमित जलापूर्ति नहीं होने पर टैंकर की भी मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *