केंद्र द्वारा संचालित श्रेष्ठ योजना की समीक्षा हो: अविनाश वर्मा

Palamu : केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बनाई गई “श्रेष्ठ योजना” को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति...

Palamu : केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बनाई गई “श्रेष्ठ योजना” को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को मांग पत्र सौंपकर योजना की बदहाली और शिक्षा विभाग की लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. अविनाश वर्मा ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021 में शुरू की गई “श्रेष्ठ योजना” अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इतनी महत्वपूर्ण योजना का पलामू में सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं किया गया, उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि मेदिनीनगर स्थित संत मरियम आवासीय स्कूल में यह योजना वर्ष 2021 से संचालित है, लेकिन 5 वर्षों में केवल 62 बच्चों का नामांकन हुआ है.

नामांकन का आंकड़ा

  • 2021-22 : 36 छात्र
  • 2022-23 : 00 छात्र
  • 2023-24 : 14 छात्र
  • 2024-25 : 09 छात्र
  • 2025-26 : 03 छात्र

पीएम श्री योजना में कम नामांकन पर अविनाश वर्मा ने जताई चिंता, जागरूकता अभियान चलाने की मांग

अविनाश वर्मा ने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि पलामू जैसे जिले में शिक्षा से जुड़ी इतनी बड़ी योजना को विभागीय उदासीनता के कारण सही लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि योजना के तहत सरकार कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति छात्र 1 लाख से 1.35 लाख रुपये तक की सहायता देती है, जिसमें निशुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन, ड्रेस, किताबें, ट्यूशन और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. उन्होंने सांसद से मांग की कि वर्तमान सत्र 2026-27 में योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने, व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाने के लिए संबंधित विभाग और विद्यालय को निर्देशित किया जाए. अविनाश वर्मा ने मांग पत्र की प्रति नीति आयोग के उपाध्यक्ष सह झारखंड आकांक्षी जिलों के समीक्षक डॉ अशोक कुमार लहड़ी को भी भेजी है. इस दौरान उन्होंने पलामू में रेल परिवहन के विकास में योगदान के लिए सांसद वीडी राम की सराहना भी की, वहीं सांसद ने मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए आगामी बैठक में इसकी समीक्षा कराने का आश्वासन दिया.

ALSO READ : रजरप्पा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, तीन घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *