खजाना भी बढ़ेगा, रिफॉर्म भी होगा: सीएम सोरेन की समीक्षा बैठक के बड़े मायने

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक की. सीएम ने स्पष्ट किया...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक की. सीएम ने स्पष्ट किया कि अब राज्य के विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने इस बार ‘स्मार्ट और टेक-फ्रेंडली’ रिफॉर्म्स पर जोर दिया. बैठक में सिर्फ बजट के खर्चों पर बात नहीं हुई, बल्कि इस बात का पूरा खाका तैयार किया गया कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके राजस्व को कैसे दोगुना किया जाए. बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रह, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, आदि विषयों पर चर्चा हुई. विभाग को वित्त और राजस्व बढ़ाने को लेकर जरूरी सुधारों, तकनीक का उपयोग करने जैसे कई सुझाव दिए.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की झारखंड के जिला प्रभारियों की नई सूची, संगठन को मिलेगी नई रफ्तार

अधिकारियों को निर्देश

बजटीय प्रावधानों को जमीन पर उतारने की रफ्तार तेज की जाए.

टैक्स चोरी रोकने और कलेक्शन बढ़ाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाए.

वित्तीय सुधारों को लागू करते हुए आम जनता और व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाए.

यह भी पढ़ें: बढ़ती तपिश में गहराया जलसंकट, कर्बला चौक के समीप रोड पर प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *