बकरीद पर हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

Ranchi: आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट...

_DGP Tadasha Mishra
अधिकारियों के साथ बैठक करते DGP तदाशा मिश्र

Ranchi: आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में राज्य भर के आला अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए. इस महत्वपूर्ण बैठक में भौतिक रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जुड़े. इनमें मुख्य रूप से एडीजी टी कंदसामी, आईजी प्रभात कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डीआईजी चौथे मनोज रतन के साथ राज्य के सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिले के एसएसपी और एसपी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए.

इन मुख्य बिंदुओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

– धार्मिक और संवेदनशील स्थलों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने, वीडियोग्राफी कराने और ड्रोन के जरिए निगरानी रखने पर जोर दिया गया.

– जिलों में दंगारोधी सुरक्षा उपकरण, दंगारोधी वाहन, वॉटर कैनन की उपलब्धता और एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था को परखा गया.

– असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई.

– डीजे या अन्य साउंड सिस्टम के माध्यम से भड़काऊ और उत्तेजक गाने बजाने पर पूरी तरह नियंत्रण रखने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.

– प्रतिबंधित पशुओं की अवैध तस्करी को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई.

DGP ने दिए कड़े निर्देश: अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत होगी कार्रवाई

समीक्षा के बाद डीजीपी तदाशा मिश्र ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए, कि राज्य में त्योहार के दौरान हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि वैसे जिले जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं या तनाव की स्थितियां बनी हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए. सोशल मीडिया पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए और यदि कोई भी अफवाह उड़ती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल उसका सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: बरेमो: बकरीद को लेकर बोकारो थर्मल थाना मे शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *