Bermo: बोकारो थर्मल स्थित थाना परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक हुई. इसका संचालन इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने की. बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के लोग एवं विभिन्न मस्जिदों के सदर मौजूद थे.. बैठक में बकरीद को लेकर बेरमो बीडीओ ने कहा कि सरकार के दिए गए दिशा निर्देश को सभी को पालन करना होगा. शांतिपूर्ण तरीके से और आपसी भाईचारा के साथ त्योहार का आनंद लें. किसी भी प्रकार के अफवाह को ना फैलावें और ना ही फैलने दें. कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी. समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया तो प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कानून को कोई भी व्यक्ति अपने हाथ मे नहीं लेंगे. बैठक मे उपस्थित तमाम लोगों ने बकरीद को शांति व सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें: पुलिस ने अपहृत युवती को मुंबई से सकुशल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार

मौके पर ये रहे मौजूद
बैठक में मो शाहजहां, जिप सदस्य शहजादी बानो, जोगेंद्र गिरी, बिनय सिंह, रिंकू सिंह, संजय प्रसाद, महबूब आलम, मुखिया चंद्रदेव घांसी, जानकी महतो, दिलीप ठाकुर, खीरोधर महतो, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, डॉ दशरथ महतो, के अंसारी, वाजिद अंसारी, भैरव महतो, कामेश्वर महतो, मो जहीर, अनि भागीरथ महतो, कृष्णा उरांव, रविन्द्र कुमार, जी बानरा, राजेंद्र प्रमाणिक, मो कुर्बान, मो सफरुद्दीन, मो इम्तियाज अंसारी, एसएम हारुन, रिजवान अहमद, घनश्याम प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
