लातेहार: बुकरू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता का आरोप, लोगों ने सांसद कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन

Latehar: बुकारू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. धूल से प्रभावित ग्रामीणों ने गोलबंद होकर सांसद...

Latehar: बुकारू रेलवे साइडिंग में भारी अनियमितता का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. धूल से प्रभावित ग्रामीणों ने गोलबंद होकर सांसद कालीचरण सिंह को ज्ञापन सौंपा. प्रभावित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. सांसद ने कहा कि गणेशपुर एवं शेरेगाड़ा का खनिज यहां के स्थानीय लोगों के हितों के लिए है, किसी निजी कंपनी के लिए नहीं है.
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे. कालीचरण सिंह एवं लातेहार विधायक प्रकाश राम डीसी से मिल कर समस्या को उठाएंगे. कंपनी पर कोलियरी संचालन के शर्तों के उल्लंघन और अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है. रोजगार नहीं देने की भी बात कही गयी है. मौके पर प्रेम यादव, मुकेश गंझू, आनंदी गंझू, निर्मल यादव, विजय राम, शिवनारायण यादव, पिंटू यादव, रंजन गंझू समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: दो लापता किशोर व एक युवती को गुमला पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *