गुमला: दो लापता किशोर व एक युवती को गुमला पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

Gumla: गुमला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई दिनों से लापता दो किशोर और एक युवती को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों...

Gumla: गुमला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई दिनों से लापता दो किशोर और एक युवती को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में परिजनों ने गुमला थाना में बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन के लिए विशेष टीम का गठन किया. सोमवार को एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी की. गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा मधुबन गांव निवासी लापता किशोर संत कबीर उरांव और निखिल उरांव को वाराणसी से विशेष टीम ने बरामद किया. सुनील कुमार एएसआई की अगुवाई में कार्रवाई की गई. दोनों किशोर 15 मई से लापता थे.

यह भी पढ़ें: 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का भव्य महाधिवेशन आयोजित

युवती को साहिबगंज से किया गया बरामद

वहीं दूसरी ओर लापता युवती किरण कुमारी को राजेश कुमार एएसआई ने साहिबगंज मिर्जा चौक से बरामद किया. सभी को सुरक्षित वापस लाकर सोमवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, सही मार्गदर्शन और पारिवारिक सहयोग दें, ताकि बच्चे आवेश में आकर घर छोड़ने जैसा कदम न उठाएं.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: माता पार्वती की मूर्ति विखंडित करने के मामले का खुलासा, पुलिस ने कहा- मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है आरोपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *