Ranchi/Delhi: पिछले वर्ष हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शशिभूषण दीक्षित को बेल दे दी है. शशिभूषण दीक्षित की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में सुनवाई हुई. इससे पहले शशिभूषण को बेल देने से झारखंड हाईकोर्ट ने जनवरी महीने में इनकार कर दिया था.
28 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
शशीभूषण की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने सुनवाई की थी. पेपर लीक गिरोह के सरगना संदीप त्रिपाठी उर्फ शशिभूषण दीक्षित को सीआईडी ने पिछले वर्ष 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इसकी गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई थी.
Read Also: जमीन विवाद को लेकर निर्माण कार्य रुका, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच

