Gumla: गंगा दशहरा के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर की ओर से धरधरी नदी में नदी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

नदी संरक्षण और स्वच्छता का लिया संकल्प
इस दौरान नदी किनारे पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण और नदी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नदियों को साफ रखने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक रहने का संकल्प लिया.
जल संरक्षण पर जागरूकता की अपील
संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से नदियों और जलस्रोतों को सुरक्षित रखने तथा अतिक्रमण से बचाने की अपील की.
बच्चों को भी किया गया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया.
