भीषण गर्मी में चक्रधरपुर पुलिस बनी सहारा, राहगीरों के लिए लगाया RO प्याऊ, बांटा शरबत

Chakardharpur : चक्रधरपुर लगातार बढ़ रही गर्मी और झुलसा देने वाले तापमान के बीच चक्रधरपुर थाना पुलिस ने मानवता और जनसेवा की...

Chakardharpur : चक्रधरपुर लगातार बढ़ रही गर्मी और झुलसा देने वाले तापमान के बीच चक्रधरपुर थाना पुलिस ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर के समीप राहगीरों, वाहन चालकों और आमजनों के लिए RO प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जहां लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

राहगीरों को दी जा रही राहत

भीषण गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से यह पहल शुरू की गई है. थाना परिसर के बाहर लगाए गए प्याऊ में लोगों को लगातार ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है.

ALSO READ : दिल्ली: पीएम मोदी से मिले केरल के CM वीडी सतीशन, मुख्यमंत्री ने केरल के विकास में केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग मांगा

शरबत वितरण से लोगों के चेहरे खिले

थाना पुलिस की ओर से लोगों के बीच शरबत का भी वितरण किया गया. अचानक मिली इस सुविधा से राहगीरों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे. गर्मी से परेशान लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया.

ALSO READ : गुमला : डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल का स्थानांतरण, कर्मियों ने दी विदाई

जनसेवा को प्राथमिकता बता रही पुलिस

थाना प्रशासन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में आम लोगों की सहायता करना पुलिस की जिम्मेदारी है. पुलिस की ओर से आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार जारी रखने की बात कही गई.

ALSO READ : मंडई चोरीकांड का खुलासा: हज़ारीबाग पुलिस ने 4 शातिर चोरों को दबोचा, पीतल के बर्तन से लेकर मशीन तक बरामद

लोगों में बढ़ा पुलिस के प्रति भरोसा

चक्रधरपुर पुलिस की इस पहल ने लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति भरोसा और सम्मान दोनों को और मजबूत किया है. स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह की पहल से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित होते हैं.

ALSO READ : जामताड़ा पुलिस को लूटकांड मामले में मिली सफलता, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *