VD Satheeshan meets PM: मंगलवार को नई दिल्ली में केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन की प्रधानमंत्री मोदी से पहली औपचारिक मुलाकात थी. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी साझा की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सतीशन ने केरल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की और राज्य के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को केरल की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य-नाट्य कला कथकली का प्रतीक मानी जाने वाली एक कथकली नर्तक की प्रतिमा भी भेंट की. इसे केरल की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम का हाल बेहाल, एक तरफ आग उगल रहा आसमान, दूसरी तरफ आंधी-तूफान का अलर्ट
