मंडई चोरीकांड का खुलासा: हज़ारीबाग पुलिस ने 4 शातिर चोरों को दबोचा, पीतल के बर्तन से लेकर मशीन तक बरामद

Hazaribagh:लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई गांव में हुई चोरी की घटना के मामले में हज़ारीबाग पुलिस ने सफलता प्राप्त किया है. पुलिस...

Hazaribagh:लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई गांव में हुई चोरी की घटना के मामले में हज़ारीबाग पुलिस ने सफलता प्राप्त किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरीकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गए पीतल के बर्तन, ड्रिल मशीन, कटर मशीन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 की रात मंडई गांव स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना को गंभीरता से लेते हुए हज़ारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरीकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें फरीद आलम उर्फ भोपट, मंडई कला, लोहसिंघना थाना निशांत हुसैन उर्फ निशु, रोमी अलगडीहा, कटकमसांडी थाना तालिब खान, मंडई कला, लोहसिंघना थाना और अब्बू ओबेदा, पेलावल ओपी क्षेत्र से शामिल हैं.

बरामद किए गए सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है. इनमें पीतल का परात, पीतल के दिए, कटोरा, कड़ाही, डेकची, पीतल का लोटा और ग्लास, पीतल की बाल्टी, ड्रिल मशीन एवं कटर मशीन जैसे सामान शामिल हैं. इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ, लोहसिंघना थाना प्रभारी, पेलावल ओपी प्रभारी, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही. हज़ारीबाग पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

AlsoRead:तीन माह से वेतन के लिए तरस रहे हाई स्कूल व +2 शिक्षक, आर्थिक संकट गहराया, जनगणना बहिष्कार की चेतावनी

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *