गुमला : डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल का स्थानांतरण, कर्मियों ने दी विदाई

Gumla : जिला से डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल का स्थानांतरण हो गया है. जायसवाल सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था में...

Gumla : जिला से डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल का स्थानांतरण हो गया है. जायसवाल सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था में बेहतरीन काम किया था. जिला में हेलमेट पहनने, जीरो टॉलरेंस जैसे मुद्दों पर काम किया. लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये हेलमेट मैन ऑफ इंडिया क राघवेंद्र जी को विशेष रूप से गुमला आमंत्रित किया था. उनके साथ मिलकर विभिन्न कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया था. हेलमेट के लिये लोगों को जागरूक करने के लिये चौक चौराहों पर भी पीए सिस्टम लगाया.

जिदंगी की कीमत समझायी

जायसवाल ने जिला में यातायात दुर्घटना कम करने के लिये लोगों को जागरूक किया. वहीं यातायात नियम तोड़ने वालों की डीटीओ कार्यालय में जिदंगी की कमीत भी समझायी जाती थी. वाहनों की चेकिंग कर लोगों यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. नाबालिग ड्राइविंग और ओवरलोडिंग होने पर सीधे वाहन जब्ती और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की गयी. शहर को जाम मुक्त करने के लिए सरकारी बस डिपो का व्यवस्थित संचालन शुरू करवाया.

हो चुके है सम्मानित

जिला में बेहतर कार्य के लिये जायसवाल को 26 जनवरी को विधायक चमरा लिंडा ने सम्मानित किया था. उनके स्थांतरण के दौरान डीटीओ कार्यालय के कर्मियों ने जायसवाल को विदाई दी.

 

ALSO READ ITR भरने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना अटक सकता है रिफंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *